डायबिटीज में कौन सा फ्रूट खाना चाहिए
Fruits for High Blood Sugar: भारत उन देशों में से एक है जहां सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज पाए जाते हैं, जिसका मतलब हुआ कि यह हमारे देश में कॉमन बीमारी बनती जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को इस बारे में पूरी तरह से ये जानकारी नहीं है कि डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने में क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। जहां कुछ लोग डायबिटीज में घी का सेवन कर लेते हैं लेकिन मीठे होने के कारण फलों का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन उन्हें भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कुछ फल मीठे होने के बावजूद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छे माने जाते हैं और यहां तक कि अगर उनका सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जाए तो वे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें डायबिटीज के मरीज बिना किसी चिंता के खा सकते हैं।