डायबिटीज में कौन से फल न खाएं
Diabetes me Konse Fruits Nahi Khane Chahiye: डायबिटीज भले ही आज के मौसम में एक आम समस्या बन चुकी हो क्योंकि इसके मामले काफी अधिक बढ़ चुके हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट आदि के कारण आज के समय में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज के समय में हर किसी को इस बात की जानकारी है कि डायबिटीज का कोई जड़ से इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं व अन्य ट्रीटमेंट की मदद से डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करके रख सकते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर लेवल को तब तक ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाएंगे जब तक उनकी डाइट व लाइफस्टाइल सही नहीं होगी। अगर कोई डायबिटीज का मरीज सही डाइट नहीं ले रहा है और फिजिकली एक्टिव नहीं है तो दवाएं भी उसके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में ठीक से काम नहीं कर पाती है।