डायबिटीज के लिए बीज (Seeds For Diabetic Patient)
what to eat in diabetes: डायबिटीज दुनियाभर के लिए खतरा बनता जा रहा है और पिछले दशक से बात करें तो डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दरअसल यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसका मतलब है कि जीवनशैली में अच्छी आदतें न अपना पाने के कारण यह बीमारी होती है। बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए स्पेशल डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिसमें ज्यादातर सब्जियां व फल ही होते हैं। हालांकि, सिर्फ फलों व सब्जियों से ही नहीं बल्कि फलों के बीजों से भी डायबिटीज के बढ़ते स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खास फलों के बीजों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से शुगर के बढ़ते स्तर को कम किया जा सकता है। (seeds good for diabetes)
