बॉलीवुड में इन्होंने लिया सिंगल फादर बनने का फैसला
Single Fathers In Bollywood: बच्चे के लिए मां और पिता दोनों का प्यार और परवरिश में दोनों की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। जिन बच्चों को परिवार और माता-पिता का प्यार और केयर मिलती है उनका विकास भी तेज़ी से होता है और उनकी पर्सानालिटी का भी निर्माण सही तरीके से होता है। माता और पिता दोनों की अहमियत को सलाम करने के लिए ही मदर्स डे और फादर्स डे (International Father’s Day 2021) जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। जहां फैमिली प्लान कर रहे लोगों को उनकी भावी ज़िम्मेदारियों को समझने और पैरेंट्स को उनके योगदान के लिए सराहने के भी बहाने बनते हैं ये त्योहार। (Single Fathers In Bollywood)
