रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण

अगर आपको रात में बार-बार पेशाब आता है, तो इस संकेत की बिल्कुल अनदेखी न करें। ये डायबिटीज समेत कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। बार-बार पेशाब आता है, तो एक बार यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें। डॉक्टर विनीत मल्होत्रा से जानें बार-बार पेशाब आने के कारण-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: August 7, 2026, 3:43 PM

WrittenBy

Medically Verified By: DR. Vineet

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon1/6

1. डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों को रात में बार-बार पेशाब आ सकता है। यानी बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब रक्त में शुगर का स्तर बढ़ता है, तो शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है और पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपको बार-बार पेशाब आने की साथ-साथ, बार-बार प्यास लगने, ज्यादा भूख लगने या बिना वजह वजन कम होने जैसे संकेत दिखाई दे तो एक बार शुगर की जांच जरूर कराएं।

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon2/6

5. ओवरएक्टिव ब्लैडर

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस स्थिति में मूत्राशय जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाता है और इसकी वजह से थोड़ी मात्रा में पेशाब होने पर भी बार-बार पेशाब की इच्छा होती है। यह समस्या दिन और रात दोनों समय हो सकती है। अगर आपको यह समस्या है, तो एक बार यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें। Also Read - रात को बार-बार पेशाब आना, किस बीमारी का संकेत हो सकता है? एक्सपर्ट्स से जानिए

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon3/6

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है?

ज्यादा बार उठकर पेशाब जाना पड़ता है और इससे नींद टूटती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह स्थिति नोक्ट्यूरिया (Nocturia) हो सकती है। यह सिर्फ एक आदत नहीं है, बल्कि कई बार यह शरीर में छिपी हुई किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। बार-बार पेशाब आने के पीछे किडनी, मूत्राशय, हार्मोन, हृदय या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए, VNA हॉस्पिटल के हेड ऑफ यूरोलॉजी डॉ. विनीत मल्होत्रा (Dr.Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital) से जानते हैं कि रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या क्यों होती है?

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon4/6

4. क्रॉनिक किडनी डिजीज

किडनी से जुड़े रोगों की वजह से भी रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर में तरल पदार्थ और अपशिष्ट पदार्थों के संतुलन में बदलाव आने लगता है, इस स्थिति में बार-बार पेशाब आ सकता है। इसके अलावा, पैरों में सूजन, थकान-कमजोरी महसूस होना और बीपी बढ़ जाना भी क्रॉनिक किडनी डिजीज के संकेत हो सकते हैं।  Also Read - क्या बार-बार पेशाब आना सिर्फ डायबिटीज का संकेत होता है? जानें ऐसा क्यों होता है

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon5/6

2. प्रोस्टेट का बढ़ना

पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से भी रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। 50 वर्ष की उम्र के बाद कई पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का साइज बढ़ना एक आम समस्या है। इससे मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हो पाता और बार-बार पेशाब की इच्छा होती है। अगर पेशाब करने में कठिनाई हो या पेशाब रुक-रुक कर आए तो यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें।

रात में बार-बार पेशाब क्यों आता है? ये 5 बीमारियां हो सकती हैं कारण photo icon6/6

3. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से भी रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई के मामले ज्यादा सामने आते हैं। पेशाब करते समय जलन या दर्द होना भी यूटीआई का संकेत हो सकता है। अगर रात में पेशाब के लिए बार-बार उठना पड़ता है, तो एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ या यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिलें। Also Read - कहीं आपको तो नहीं आता सर्दियों की रात में बार-बार पेशाब? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं?