बच्चों को बार-बार क्यों होता है पेट में दर्द?
Bar Bar Pet me Dard Kyu Hota Hai: क्या आपका बच्चा भी बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है? अगर हां, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। जब बच्चे बार-बार पेट दर्द की शिकायत करते हैं, तो कई बार पेरेंट्स इसे बच्चों का बहाना समझकर इग्नोर कर देते हैं। कई बार पेरेंट्स को लगता है कि जब बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता, तो वह पेट दर्द का बहाना कर देता है। लेकिन, आपको यह भी समझना होगा कि अगर बच्चा अक्सर ही पेट दर्द की शिकायत कर रहा है, तो इसके पीछे कुछ गंभीर कारण (Stomach Pain Causes in Hindi) भी जिम्मेदार हो सकते हैं। बच्चों को पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए, अगर आपका बच्चा भी बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि बच्चों को बार-बार पेट में दर्द क्यों होता है (Bacho ko Bar Bar Pet me Dard Kyu Hota Hai)?