चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलना सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, शरीर इन 5 बीमारियों का भी देता है ये संकेत

Verified VERIFIED By: Dr Akriti Gupta

Pimples Causes in Hindi: अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं, तो इसके पीछे ये 5 कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

Written by Anju Rawat | Published : December 30, 2025 8:03 AM IST

1/6

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने के कारण

Pimples Causes in Hindi: क्या आपके चेहरे पर भी बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि यह सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं है। कई बार, गलत प्रोडक्ट यूज करने या एलर्जिंक खान-पास से भी पिंपल्स हो सकते हैं। हालांकि, कुछ बीमारियां भी पिंपल्स का कारण बन सकती हैं। जी हां, चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने का मतलब है कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ी चल रही है। यह गड़बड़ी आपके पाचन, लिवर या हार्मोन में हो सकती है। इसलिए आपको चेहरे के पिंपल्स को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने के क्या कारण हो सकते हैं?

2/6

4. हाई ब्लड शुगर

आपको बता दें कि हाई ब्लड शुगर की वजह से भी चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल सकते हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से हार्मोनल हेल्थ प्रभावित होती है। दरअसल, जब आप ज्यादा मीठा या कार्ब्स का सेवन करते हैं, जो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और हार्मोन्स असंतुलित होते हैं। इसकी वजह से आपका तेजी से वजन बढ़ सकता है और चेहरे पर पिंपल्स दिखाई दे सकते हैं। इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम मात्रा में ही करें।  Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

1. पीसीओएस

अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं तो यह पीसीओएस का संकेत हो सकता है। पीसीओएस, महिलाओं में होने वाली एक बेहद आम समस्या बन गई है। पीसीओएस में हार्मोनल गड़बड़ी हो जाती है, जो मुंहासों यानी पिंपल्स का कारण बनता है। अगर आपको ठुड्डी या जॉ-लाइन पर पिंपल्स हो तो एक बार पीसीओएस की जांच जरूर कराएं। चेहरे पर अनचाहे बाल, पीरियड्स मिस होना और इनफर्टिलिटी भी पीसीओएस के संकेत हो सकते हैं।

4/6

2. कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या, चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने का कारण बन सकती है। जब पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता है, तो कब्ज की समस्या हो जाती है। दरअसल, गट हेल्थ में गड़बड़ी की वजह से स्किन भी प्रभावित होती है। आयुर्वेद के अनुसार, खराब पाचन की वजह से शरीर में टॉक्सिंस यानी आम बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कब्ज की दिक्कत रहती है, तो टॉक्सिंस स्किन के जरिए बाहर निकलते हैं। इसलि चेहरे पर पिंपल्स बार-बार हो जाते हैं। कब्ज की वजह से माथे पर बार-बार पिंपल्स निकल सकते हैं। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

3. लिवर रोग

लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता है तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे पर दाने, फोड़े-फुंसियां और पिंपल्स निकल सकते हैं। लिवर रोग की वजह से स्किन डल और बेजान भी नजर आ सकती है। अगर आपको आंखों पर पीलापन, थकान, कमजोरी, मुंहासों, खुजली और पीली त्वचा जैसे लक्षण दिखे, तो एक बार लिवर की जांच जरूर कराएं।

6/6

पिंपल्स कम करने के लिए क्या करें?

अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं, तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए आप फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लें। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें और ज्यादा बाहर का खाना न खाएं। ज्यादा मीठा और ऑयली फूड्स खाने से भी पिंपल्स की समस्या दूर होती है। साथ ही, रेगुलर एक्सरसाइज और योग करें और कब्ज की समस्या न बनने दें। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?