बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?
जैसे ही मौसम बदलता है, तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर संक्रमण से नहीं लड़ पाता है। यही वजह है कि बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले की खराश जैसी समस्याएं बेहद आम हो जाती हैं। बदलते मौसम में ज्यादातर लोग इन समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वे अक्सर दवाइयां का सेवन ही करते रह जाते हैं, जिसका सेहत पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ज्यादा दवाइयां शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आप घर पर मौजूद ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हो। ऐसी चीजें खाएं जो इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बदलते मौसम में कौन-सी चीजें खानी चाहिए, जिनसे बीमारियों से बचा जा सकता है।