एलडीएल कम करने वाले सर्दियों के फूड्स (Winter Foods To Lower Ldl)
Winter foods that lower cholesterol levels: ठंड के दिनों में हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के दिनों में हमारे द्वारा खाया जाने वाला खाना आमतौर पर ज्यादा ऑयली होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सर्दियों में खाए जाने वाले सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को हाई करते हैं। बल्कि कुछ फूड्स हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।