वर्किंग महिलाएं नवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
Foods to Eat in Navratri Fast in Hindi: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। 9 दिनों के इस पर्व को माता रानी के भक्त श्रद्धा भाव से मनाते हैं। नवरात्रि में लोग 9 दिन का व्रत भी रखते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ पहला और आखिरी दिन का व्रत रखते हैं। इसके बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन की जाती है। नवरात्रि व्रत के दौरान थकान और कमजोरी का अनुभव होना बेहद आम है। खासकर, जो महिलाएं वर्किंग हैं, अगर वे व्रत रखती हैं, तो उन्हें कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप भी वर्किंग हैं और नवरात्रि के व्रत रखती है, तो अपनी डाइट में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशिय डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए?
