शुगर में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए (foods To Eat For Diabetes On Empty Stomach)
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें कि खान-पान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप बिना सोचे समझे खाएंगे तो ये आपके ब्लड शुहर लेवल को असंतुलित कर देगी और फिर आपकी डायबिटीज की समस्या बढ़ जाएगी और ये दूसरी समस्याओं का कारण बनेगा। इसलिए आपको डायबिटीज में कुछ भी खाने से पहले उसके शुगर, कैलोरी और दूसरे न्यूट्रीएंट्स को चेक करना चाहिए, खास कर कि अगर आप उसे खाली पेट खा रहे हैं तो। डायबिटीज में खाली पेट उन्हीं चीजों को खाना चाहिए जो कि आपके ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोके साथ ही बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में मदद करे।
