सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी

Sawan Somwar: सावन सोमवार व्रत के दौरान कमजोरी और थकान से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 10, 2025, 4:06 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Abarna Mathivanan

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon1/6

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए?

Sawan Somwar Vrat: 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और सावन सोमवार के व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। लेकिन व्रत रखने से कुछ लोगों को बहुत अधिक थकान और कमजोरी हो जाती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ यह भी जरूरी है की व्रत में कुछ ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जिससे आप आसानी से व्रत रख भी लें और आपको थकान और कमजोरी भी महसूस ना हो। अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए है। आज इस लेख में हम आपको कुछ कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आप व्रत में थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। तो चलिए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करने से आपको थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी -

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon2/6

साबूदाना की खिचड़ी

पूरे दिन व्रत रखने के दौरान जब आप कुछ खाते हैं, तो इससे गैस बन जाती है। इसलिए पेट को भरा रखने के लिए आप साबूदाने की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें, साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो अधिक समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। अगर आपको साबूदाने की खिचड़ी पसंद नहीं है, तो आप इसकी साबूदाने का पराठा या चीला बनाकर खा सकते हैं। Also Read - सावन में व्रत रखते वक्त क्या ना खाएं?

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon3/6

केला

अगर आपको व्रत रखने के दौरान बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आप दिन में 2 से 3 केले का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि केले में पोटेशियम और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को भरा रखने में मदद करता है। आप केले का सेवन अन्य फलों के साथ फ्रूट चार्ट बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon4/6

मखाना

मखाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो थकान को दूर करने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इसे हल्के घी में रोस्ट करके सीधे खा सकते हैं या अपने हल्वे या खीर में डालकर खा सकते हैं। Also Read - प्रेग्नेंसी में रख रही हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon5/6

सिंघाड़े के आटे की रोटी

अगर आपको व्रत में बहुत ज्यादा तला या भुना खाने का मन नहीं है, तो आप सिंघाड़े के आटे की रोटियां बनाकर भी खा सकते हैं। आपको बता दें, सिंघाड़े के आटे में आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिन भर शरीर में उर्जा को बनाए रखने में मदद करते है।

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी photo icon6/6

दही

गर्मी बहुत ज्यादा है। ऐसे में पेट को भरा रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और पेट को ठंडा रखने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही का सेवन करने से आपको भूखे पेट जी मिचलाना या मतली जैसा महसूस नहीं होगा। साथ ही इसका सेवन करने से आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलेगी और आपको ठंडक का भी एहसास होगा। Also Read - Sawan में व्रत के दौरान Diet में शामिल करें ये Foods, नहीं होगी Weakness

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source