लिवर खराब करती हैं आपकी ये 5 पसंदीदा चीजें, तुरंत बना लें दूरी

स्वाद के चक्कर में आजकल अधिकतर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना मसाले और तेल की वजह से स्वादिष्ट तो लगता है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है, खासकर लिवर के लिए। पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड और अल्कोहल का सेवन अधिक बढ़ने के कारण लिवर जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आप लिवर सिरोसिस जैसी बीमारी से दूर रहें और आपका लिवर एकदम सही रहे तो आपको अपनी डाइट में हेल्दी और विटामिन युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए। आइए आज जानते हैं कौन से ऐसे फूड हैं जिन्हें खाने से लिवर खराब हो सकता है।

Written by Rahul Sharma | Published : July 27, 2025 9:21 AM IST

1/5

तला हुआ भोजन

तले भुने खाद्य पदार्थें को खाने से स्वास्थ में खराब असर पड़ता है। फ्रेंच फ्राइज़, समोसे या पकौड़े में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होते हैं। इस कारण फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। ज्यादा तेल लिवर पर दबाव डालता है और सूजन पैदा कर सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए तले हुए भोजन से परहेज करें।

2/5

मीठा कम खाएं

भारत में मीठा बहुत खाया जाता है। मिठाइयाँ, सोडा और प्रोसेस्ड जूस में अत्यधिक चीनी होती है जो स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इन मिठाइयों को खाने के वजह से लिवर में फैट जमा हो सकता है। इससे फैटी लिवर डिजीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकता है। ज्यादा चीनी लिवर की कार्यक्षमता को कमजोर करती है।  Also Read - सिर्फ एक महीने के लिए छोड़ कर देखिए शराब, लिवर में ये बदलाव देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

3/5

शराब का सेवन न करें

शराब का सेवन अधिक मात्रा में करने से लिवर जल्दी खराब हो जाता है। इसमें मौजूद हानिकारक तत्व लिवर की नसों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाता है। यह आगे चलकर अल्कोहलिक लिवर डिजीज और सिरोसिस का कारण बन सकता है। शराब के सेवन मात्र से लिवर खराब हो जाता है। ऐसे में हाइड्रेशन के लिए शराब की जगाह पानी या हर्बल चाय पिएं।

4/5

प्रोसेस्ड फूड

सॉसेज, बेकन और हॉट डॉग जैसे प्रोसेस्ड मांस में नमक, प्रिजर्वेटिव्स और सैचुरेटेड फैट अधिक होता है। ये लिवर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं। इन्हे खाने से लिवर में सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।  Also Read - रमजान में रोजा रख रहे लिवर के मरीज? छोटी-छोटी लापरवाही कर सकती हैं लिवर को खराब

5/5

अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थ

अधिक मात्रा में नमक खाने के वजह से लिवर पर खराब असर पड़ता है। चिप्स, नमकीन और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। यह लिवर में पानी के संतुलन को बिगाड़ सकता है और सूजन बढ़ सकता है। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए पैक्ड और अधिक तेल मसाले वाले फूड से बचना चाहिए।