बवासीर में न खाएं ये फूड्स
5 Foods to avoid with Hemorrhoids : बवासीर एक ऐसी स्थिति हैं, जिसमें मल त्याग के दौरान काफी दर्द होता है। कुछ लोगों की समस्याएं इतनी अधिक बढ़ जाती हैं कि इसकी वजह से मल त्यागने के दौरान खून भी आने लगता है। इस स्थिति को खूनी बवासीर कहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप बवासीर की इन परेशानियों से दूर रहें तो इसके लिए आपको अपने खानपान में बदलाव की जरूरत होती है। खासतौर पर इस दौरान फाइबरयुक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस तरह के आहार से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं बवासीर में किन चीजों का न करें सेवन?