ब्लड शुगर कंट्रोल कैसे करें
300 Sugar Level How to Control in Hindi: डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि वे अपने हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखें। क्योंकि जितने समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है, शरीर अंदर ही अंदर डैमेज होने लगता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखा जरूरी है, क्योंकि ब्लड लेवल बहुत अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो मरीज के लिए कई जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करके रखने के लिए नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं लेते रहना चाहिए और डॉक्टर के द्वारा सुझाई गई डाइट व लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। लेकिन ऐसे में अगर शुगर 300 से पार चला गया है तो सिर्फ दवाओं से उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है और उसके लिए आप दवाओं के साथ-साथ कुछ खास चीजों का सेवन भी कर सकते हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेंगे।