शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार

आपकी अनहेल्दी फूड्स की आदतें आपके लिवर, गुर्दे और हृदय को कमजोर बनाती हैं। इतना ही नहीं कुछ फूड्स का लगातार सेवन आपके शरीर में कैंसर सेल्स को बनाने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 28, 2021, 3:46 PM

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon1/6

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स

आपने पहले भी ये कहावत अपने बड़े-बूढ़ों के मुंह से सुनी होगी कि अच्छा खाओगे तो अच्छा दिखोगे। ये कहावत काफी हद तक बिल्कुल सही है क्योंकि जब आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको साफ और हेल्दी खाने की आदतों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप हेल्दी फूड्स का चयन करते हैं तो निश्चित तौर पर आप खुद को ऊर्जावान और फिट महसूस करते हैं लेकिन अगर आप दिन भर में कुछ अनहेल्दी फूड्स का सेवन कर लेते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। आपकी थाली में मौजूद ट्रांस फैट और रिफाइंड प्रोडक्ट आपको आलसी और बीमार बनाते हैं। आपकी अनहेल्दी फूड्स की आदतें आपके लिवर, गुर्दे और हृदय को कमजोर बनाती हैं। इतना ही नहीं कुछ फूड्स का लगातार सेवन आपके शरीर में कैंसर सेल्स को बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं कौन से ऐसे फूड्स, जो आपके शरीर में कैंसर सेल्स बनाते हैं और आपको कैंसर के जोखिम की ओर ले जाते हैं।

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon2/6

प्रोसेस्ड मीट

मीट, मुर्गा, मछली और अंडे सभी हेल्दी फूड्स की गिनती में आते हैं, बशर्ते कि इन्हें ठीक से पकाया जाए और सीमित मात्रा में खाया जाए। ऐसे किसी भी एनिमल बेस्ड उत्पादों के सेवन को बंद कर दीजिए, जिन्हें धुएं और नमक से सुरक्षित रखा जाता है। ये अनहेल्दी होते हैं और आपका वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं। प्रोसेस्ड मीट से एक यौगिक उत्पन्न होता है, जो कैंसरकारी होता है और कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर का कारण बन सकता है। Also Read - क्या शुगर में खा सकते हैं चुकंदर? जानें रोजाना कितनी मात्रा में खाना चाहिए

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon3/6

तले हुए फूड्स

अगर आपको फ्राइड फूड पसंद हैं तो निश्चित तौर पर आप शरीर में कैंसर सेल्स को बनाने वाली चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। तली हुई चीज में चाहे फिर वो आलू हो या मांस जब इन्हें उच्च तापमान पर तला जाता है, तो इनमें से एक्रिलामाइड नाम का यौगिक बनता है, जो कैंसर सेल्स बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं ये आपके डीएनए को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, तले हुए फूड्स से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन बढ़ती है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास से जुड़ी हुई है।

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon4/6

शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक

अल्कोहल और कार्बोनेटेड पेय दोनों में ही रिफाइंड शुगर की मात्रा अधिक होती है। दोनों ड्रिकं के इस्तेमाल से शरीर में मुक्त कणों की संख्या बढ़ जाती है, जो सूजन का कारण बनती है। ये शराब आपकी इम्यूनिटी को भी खराब करती है, जिससे आपके शरीर में कैंसर और कैंसर सेल्स बढ़ जाते हैं।  Also Read - आम-चीकू से लेकर अदरक तक, होमियोपैथी डॉक्टर ने बताया गर्मियों में न खाएं ये फूड्स

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon5/6

रिफाइन्ड प्रोडक्ट

मैदा, चीनी या तेल रिफाइन्ड प्रोडक्ट शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं। कुछ अध्ययन बताते हैं कि रिफाइन्ड शुगर और कार्ब्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन के जोखिम को बढ़ाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के कैंसर का कारण बनते हैं। इन प्रोडक्ट का अधिक सेवन डिम्बग्रंथि, स्तन और एंडोमेट्रियल (गर्भाशय) कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है।

शरीर में कैंसर सेल्स बनाने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी खाया तो होंगे अलग-अलग कैंसर का शिकार photo icon6/6

डिब्बाबंद और पैक्ड फूड

भारत में तेजी से पैक्ड फूड का का चलन बढ़ रहा है। बाजार में ऐसे ढेर सारे उत्पाद हैं, जो तैयार होते हैं लेकिन आपको सिर्फ इन्हें गर्म करना होता है। झटपट बनाया जाने वाला पोहा, नूडल, इडली, उपमा, पास्ता पैक्ड फूड्स की कई वैरायटी हैं, जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं। यह वास्तव में कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ाती हैं। ज्यादातर रेडी-टू-कुक फूड पैक में बिस्फेनॉल ए (बीपीए) नाम का केमिकल होता है, जो हार्मोनल असंतुलन, डीएनए में परिवर्तन और कैंसर का कारण बन सकता है।  Also Read - बच्चों को रोज दूध पिलाना कितना जरूरी है? डॉक्टर से समझें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source