English हिन्दी
Advertisement

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में शामिल करने से मिलेगा फायदा

हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में करने में मदद कर सकता है।

Written By Anju Rawat
Published : July 16, 2026 12:40 PM IST

कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं ये फूड्स

जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर बढ़ता है, तो धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगती है। इससे सूजन हो सकती है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर स्ट्रोक और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के रिस्क को भी कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए हृदय का स्वस्थ रहने के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना जरूरी होता है। LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dL या उससे कम होना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए दवाइयों के साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। आइए, जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

1. ओट्स करें डाइट में शामिल

Harvard Health Publishing के अनुसार, ओट्स कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आप अपने दिन की शुरुआत ओट्स से कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में एक कटोरी ओट्स खाने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है।

2. एवोकाडो का सेवन करें

एवोकाडो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर भी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कोलेस्ट्रॉल रोगियों को एवोकाडो खाने की सलाह देते हैं। आप सलाद में या होल ग्रेन टोस्ट पर मैश करके एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

3. नट्स जरूर खाएं

नट्स या ड्राई फ्रूट्स को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है या हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना है, तो अपनी रोज की डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। आप बादाम, पिस्ता या अखरोट आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

4. बेरीज खाने से मिलेगा फायदा

बेरीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। बेरीज को हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के लिए आप रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।

5. कीवी खाएं

कीवी भी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी रोज की डाइट में कीवी जरूर शामिल करना चाहिए। कीवी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। आप कीवी का सेवन इसका गूदा निकालकर कर सकते हैं। Harvard Health Publishing के अनुसार, कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो सिर्फ खान-पान या इन फूड्स पर निर्भर न करें। नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं और डॉक्टर की राय जरूर लें। ये फूड्स कोलेस्ट्रॉल का इलाज नहीं है, सिर्फ हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।