कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं ये फूड्स
जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर बढ़ता है, तो धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगती है। इससे सूजन हो सकती है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर स्ट्रोक और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के रिस्क को भी कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए हृदय का स्वस्थ रहने के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना जरूरी होता है। LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dL या उससे कम होना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए दवाइयों के साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। आइए, जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
