डायबिटीज रोगी बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Verified VERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

What Not to Eat in Diabetes: डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज है, तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।

Written by Anju Rawat | Published : December 2, 2025 8:09 AM IST

1/6

डायबिटीज रोगियों को क्या नहीं खाना चाहिए?

Diabetes Diet Tips in Hindi: हम जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम जो खाते-पीते हैं, इससे लिवर, किडनी और हृदय समेत संपूर्ण शरीर पर असर पड़ता है। इसका असर ब्लड शुगर लेवल पर भी पड़ता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन जरूरी है। क्योंकि, जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो डायबिटीज रोग विकसित होता है। इससे किडनी और हृदय स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। डायबिटीज रोगियों को ऐसी चीजों से परहेज करना जरूरी है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं डायबिटीज रोगियों को क्या नहीं खाना चाहिए?

2/6

मीठी चीजें

डायबिटीज रोगियों को मीठी चीजों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो भूलकर भी कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और पैकेट वाले जूस का सेवन न करें। इसके अलावा, आपको मीठे पैकेट बंद फूड्स जैसे-बिस्किट, केक आदि भी नहीं खानी चाहिए। ज्यादा मीठे फलों से भी परहेज करना जरूरी है। क्योंकि इन चीजों को खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो सकती हैं। Also Read - डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, तभी कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर लेवल

3/6

तले-भुने फूड्स

वैसे तो तले-भुने फूड्स सभी लोगों के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन, डायबिटीज रोगियों को भूलकर भी तले-भुने या मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों में अनहेल्दी फैट्स और कैलोरीज अधिक होती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और हार्ट को भी नुकसान पहुंचता है। तली-भुनी चीजें खाने से मोटापा भी बढ़ता है। इसलिए इन चीजों से जितना संभव हो दूरी बनाकर ही रखें।

4/6

पैकेट बंद फूड्स

पैकेट बंद फूड्स में Palm Oil ज्यादा मात्रा में होता है, जो हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स पैकेट बंद फूड्स से परहेज करने की सलाह देते हैं। खासकर, अगर आपको डायबिटीज है तो पैकेट बंद या प्रोसेस्ड फूड्स से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। इससे एडेड कलर्स और शुगर होता है, जो हेल्थ के लिए सही नहीं होता। इनसे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।  Also Read - World Diabetes Day: डायबिटीज के कारण पुरुषों की स्पर्म हेल्थ होती है खराब! जानें आयुर्वेद में क्या है मधुमेह का इलाज

5/6

फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आपको डायबिटीज है तो फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचें। डेयरी प्रोडक्ट्स से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है। खासकर, रात के समय इन चीजों के सेवन से परहेज करें। आप बादाम मिल्क या सोया मिल्क ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा और आप हेल्दी भी महसूस करेंगे।

6/6

आलू और मैदा न खाएं

डायबिटीज रोगियों के लिए आलू और मैदा खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। आलू में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर डायबिटीज है तो मैदा से बने खाद्य पदार्थों से भी पूरी तरह से परहेज करें। मैदा में फाइबर नहीं होता है, जो आंतों को नुकसान पहुंचाता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित हो सकता है। Also Read - डायबिटीज कम करने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए व कौन से नहीं, जान लिया तो नहीं लगाने पड़ेगें अस्पताल के चक्कर