डायबिटीज को वहीं कंट्रोल कर देंगी किचन में रखी ये 5 चीजें, रोज दवाएं लेने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Foods to Control Diabetes: किचन में रखे कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनका सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और इस लेख में हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : September 17, 2025 6:45 PM IST

1/6

ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले फूड्स

Healthy Diet For Diabetes Patients: आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है। आपके भी घर-परिवार में या फिर रिश्तेदारी में एक-दो डायबिटीज के मरीज जरूर होंगे। डायबिटीज का कोई जड़ से इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए दवाओं से भी ज्यादा जरूरी सही खानपान और शारीरिक गतिविधी को माना जाता है। खासतौर पर अगर डाइट सही नहीं है, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। इस लेख में हम आपको किचन में रखी 5 ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं और नियमित इनका सेवन करने से दवाओं की निर्भरता भी काफी हद तक कम हो जाती है।

2/6

साबुत अनाज (Whole Grains For Diabetes)

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ ले सकते हैं। इनमें आमतौर पर खिचड़ी व दलिया शामिल हैं। आप सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस ले सकते हैं और साथ ही साबुत दालें आदि भी उसमें शामिलकर सकते हैं। Also Read - बारिश में भीगने के बाद भी नहीं होगा वायरल फ्लू, 5 तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल

3/6

मौसमी फल (Seasonal Fruits For Diabetes)

हर मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। अपनी डाइट में अलग-अलग रंगों वाले फलों को शामिल करते रहें। साथ ही साथ डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें कि डायबिटीज में कितने ब्लड शुगर लेवल पर कौन से फल कितनी मात्रा में खाए जा सकते हैं।

4/6

मौसमी सब्जियां (Seasonal Vegetables For Diabetes)

मौसम के अनुसार मिलने वाली सब्जियां भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कच्ची खाई जाने वाले व उबाल कर खाई जाने वाली सब्जियां दोनों ही डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बस आपको जितना हो सके ऐसी सब्जियों का सेवन करने से बचना हैं, जिनमें स्टार्च ज्यादा होता है जैसे आलू आदि। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

5/6

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits For Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद है आप रोजाना अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके और कुछ घंटों के लिए उन्हें पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इनका सेवन करना आपके स्वास्थअय के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, जिनमें अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

6/6

हेल्दी सीड्स (Healthy Seeds For Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट में सीड्स को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स और सेसमी सीड्स यानी तिल आदि को शामिल किया जा सकता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल