धमनियों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स
Dhamniyo ko Saaf Rakhne Wale Foods: दिल स्वस्थ तो आप स्वस्थ। मगर आज की लाइफस्टाइल के कारण ये दिल स्वस्थ रह ही नहीं पा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि आज के समय में दिल की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। स्थिति ये है कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लाखों लोग हृदय संबंधी बीमारियों से जान गंवा रहे हैं। असल में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और तनाव के चलते हार्ट प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ती जा रही हैं। खासकर धमनियों का ब्लॉक होना एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिस कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ गया है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल कर हार्ट ब्लॉकेज को रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन 5 खास सुपर फूड्स के बारे में।