इन फूड्स को मिलाकर खाने से तेजी से घटता है वजन, जानें वेट लॉस के लिए 5 बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन

Food combinations for weight loss: शरीर के बढ़ते वजन के लिए स्पेशल डाइट से ज्यादा स्पेशल फूड कॉम्बिनेशन की जरूरत होती है। इस लेख में जानें ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में जिन्हें मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम होने लगता है।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 27, 2023 4:20 PM IST

1/6

वेट लॉस के लिए फूड कॉम्बिनेशन (Food Combination For Weight Loss)

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। लेकिन आजकल हर किसी जीवन शैली इतनी खराब हो गई है, कि सामान्य डाइट में बदलाव करने से शरीर का वजन कंट्रोल नहीं होता है। अक्सर आपने भी कई लोगों को यह शिकायत करते देखा होगा कि वे सही डाइट ले रहे हैं व नियमित एक्सरसाइज कर रहे हैं और फिर भी उनके शरीर का वजन कम नहीं हो रहा है। साइंस के अनुसार यह संभव है कि कुछ लोगों के शरीर में जमा चर्बी दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा जिद्दी हो सकती है और उन्हें कम करने के लिए ज्यादा मेहनत और खास डाइट की जरूरत होती है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से घटने लगता है। इन कॉम्बिनेशन में हम आपको दो या उससे ज्यादा प्रकार के फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें मिलाकर सेवन करने से ये एक वेट लॉस डाइट की तरह काम करते हैं। चलिए जानते एक्सरसाइज के साथ-साथ किन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है -

2/6

1. सलाद और जूस (Salad And Juice For Weight Loss)

अगर आप शरीर के बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सलाद और फ्रूट जूस काफी फायदेमंद डाइट ऑप्शन है। बहुत ही कम लोग जानते हैं इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन किया जा सकता है और इस तरह से सेवन करने से आपको डबल फायदा मिल सकता है। सलाद के साथ जूस लेने से डाइट का न्यूट्रिशन लेवल बढ़ जाता है और साथ ही पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। Also Read - सुबह नाश्ते में इन 4 फूड्स कॉम्बिनेशन से भी घटाया जा सकता है वजन! जानें वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन

3/6

2. अंडे और पालक (Egg And Spinach For Weight Loss)

अंडे और पालक दोनों से तैयार की जाने वाली रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके सेवन से वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है। शरीर के बढ़ते वजन कम कम करने के लिए अंडे के सफेद हिस्से को उबालकर और पालक के साथ सेवन करें। पालक और अंडे दोनों ही अलग-अलग तरह के कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जिनका सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और साथ ही वजन कम करने में मदद मिलती है।

4/6

3. सेब और पीनट बटर (Apple And Peanut Butter For Weight Loss)

स्वादिष्ट और सेहतमंद फूड्स कॉम्बिनेशन में से एक सेब और पीनट बटर भी है। अगर आपको भी अक्सर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है और इस कारण से आप अपने वजन को कम नहीं कर पा रहे हैं, तो पीनट बटर व सेब आपके लिए बेस्ट वेट लॉस डाइट हो सकती है। यह डाइट जबरदस्त स्वाद के सात-सात वेट लॉस में भी मदद करेगी। अगर आपको फूड क्रेविंग हो रही है, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

5/6

4. पनीर और ड्राई फ्रूट्स (Paneer And Dry Fruits For Weight Loss)

लो फैट मिल्क से तैयार किया गया पनीर उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो वजन कम करने का प्लान बना रहा हैं। पनीर से आपको अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन व अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके साथ-साथ वजन कम करने के लिए पनीर के साथ-साथ ड्राई फ्रूट मिक्स करके खाने की सलाह दी जा सकती है, जो आपके लिए एक टेस्टी स्नैक्स होने के साथ-साथ एक अच्छी वेट लॉस डाइट भी होगा।

6/6

5. दही और कच्ची सब्जियां (Curd And Raw Vegetables For Weight Loss)

कच्ची सब्जियां और दही दोनों ही वजन कम करने का अच्छा ऑप्शन है। दही प्रोटीन व कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होने के साथ-साथ यह एक अच्छा प्रोबायोटिक्स भी है। साथ ही कच्ची सब्जियां भी फाइबर से भरपूर होती हैं, जो मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन दोनों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। आप दोपहर या सुबह के समय दही और कच्ची सब्जियों को आपस में मिलाकर खा सकते हैं। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल