गर्मी में नाक से खून आता है तो क्या करें?
गर्मी के मौसम में कई लोगों को नाक से खून आने (नकसीर) की समस्या रहती है। दरअसल, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे नाक की अंदरूनी परत सूख जाती है और इसी वजह से खून आ सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को एलर्जी, सर्दी-जुकाम या हाई बीपी की समस्या रहती है, उनमें नकसीर की समस्या (Nosebleed in Summer) ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, कई अन्य वजहों से भी नाक से खून निकल सकता है। नाक से खून आने पर सबसे पहले सिर को थोड़ा आगे की तरफ झुकाएं। नाक के नरम हिस्से को 10-15 मिनट तक दबाकर रखें। बर्फ की सिकाई करें और सिर पीछे न झुकाएं। यह नाक से खून आने का प्राथमिक उपचार है। लेकिन नकसीर से बचाव के लिए आपको डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करने से इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
