जोड़ों के दर्द के लिए फूड्स (Foods For Joint Pain In Hindi)
joint pain morning: ठंड के दिनों में सुबह के समय उठना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। लेकिन सबसे ज्यादा उन लोगों को दिक्कत आती है, जिन्हें सुबह के समय जोड़ों में अकड़न की समस्या रहती है। बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि सुबह उठने के बाद उनके जोड़ों में काफी अकड़न रहती है और धीरे-धीरे ठीक होती है। वहीं कुछ लोगों को सुबह के समय जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है, जो कि गठिया का एक संकेत हो सकता है। गठिया जोड़ों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है और इसका बचाव करना बहुत जरूरी है। गठिया हड्डियों में पोषण की कमी के कारण भी हो सकता है और सही डाइट लेकर इस समस्या के होने के खतरे को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके सुबह के समय होने वाले जोड़ों के दर्द को ठीक किया जा सकता है।