Advertisement

गर्मी में नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये 5 डेली हैबिट्स, कॉन्फिडेंस लेवल भी होगा बूस्ट

Healthy Lifestyle for Glowing Skin: गर्मी के मौसम में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको डेली हैबिट्स पर ध्यान देना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन का ग्लो बढ़ाया जा सकता है।

Written By Anju Rawat
Published : April 25, 2026 12:00 PM IST

गर्मी में नेचुरल ग्लो के लिए डेली हैबिट्स

हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ही चेहरे पर ग्लो आता है। जबकि, यह सिर्फ एक हाइप है जिसे लोगों ने ही क्रिएट किया है। असल में चेहरे पर नेचुरल ग्लो, आपकी डेली हैबिट्स पर निर्भर करता है। अगर आपकी हैबिट्स हेल्दी होंगी, तो आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा और हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी। हेल्दी हैबिट्स से शरीर अंदर से अच्छा महसूस करता है और चेहरे पर ग्लो नजर आता है। इतना ही नहीं, इससे कॉन्फिडेंस लेवल में भी बूस्ट देखने को मिलता है। आइए, ब्लॉसम कोचर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर ( Dr. Blossom Kochhar – Pioneer of Aroma Therapy in India, Chairperson, Blossom Kochhar Group of Companies) से जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए कौन-से डेली हैबिट्स फॉलो करने चाहिए?

1. सुबह खुद के लिए समय निकालें

गर्मी में स्किन को दिनभर ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सुबह का समय बहुत जरूरी होता है। सुबह उठकर 20-25 मिनट का समय अपने लिए जरूर निकालें। इस दौरान आप किसी शांत वातावरण में बैठ सकते हैं, हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप योग, प्राणायाम और मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आपके दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से होगी।

2. पानी को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाएं

गर्मी के दिनों में पानी को अपना ब्रेस्ट फ्रेंड बना लें। क्योंकि यह स्किन और सेहत, दोनों के लिए जरूरी होता है। इस मौसम में आपको दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन नैचुरली ग्लो करती है। पानी पीने से गर्मी की वजह से होने वाली समस्याएं जैसे- लू लगना, सिरदर्द, बेचैनी और बेहोशी आदि से भी बचाव होगा।

Advertisement

3. बैलेंस डाइट लें

गर्मी के दिनों में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इस मौसम में फलों, सब्जियों और हेल्दी फैट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। अपनी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का सही पोर्शन रखें। हेल्दी डाइट से त्वचा और सेहत में सुधार होता है। जंक फूड्स से जितना संभव हो दूरी बनाकर रखें।

4. नींद पूरी लें

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए नींद बहुत जरूरी होती है। आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आप अच्छी नींद लेंगे, तो इससे स्किन रिपेयर होती है और फ्रेश फील होता है। नींद पूरी लेने से सुस्ती और थकान भी दूर होती है।

5.पॉजिटिव रहें

पॉजिटिव रहने से सिर्फ मानसिक शांति नहीं, शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस होता है। पॉजिटिव रहने का असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। अगर आप पॉजिटिव रहेंगी तो इससे स्किन ग्लो करेगी और आपका कॉन्फिडेंट भी फील करेंगे। इसलिए अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें और नेगेटिविटी से दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें।