गर्मी में नेचुरल ग्लो के लिए डेली हैबिट्स
हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ही चेहरे पर ग्लो आता है। जबकि, यह सिर्फ एक हाइप है जिसे लोगों ने ही क्रिएट किया है। असल में चेहरे पर नेचुरल ग्लो, आपकी डेली हैबिट्स पर निर्भर करता है। अगर आपकी हैबिट्स हेल्दी होंगी, तो आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा और हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी। हेल्दी हैबिट्स से शरीर अंदर से अच्छा महसूस करता है और चेहरे पर ग्लो नजर आता है। इतना ही नहीं, इससे कॉन्फिडेंस लेवल में भी बूस्ट देखने को मिलता है। आइए, ब्लॉसम कोचर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर ( Dr. Blossom Kochhar – Pioneer of Aroma Therapy in India, Chairperson, Blossom Kochhar Group of Companies) से जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए कौन-से डेली हैबिट्स फॉलो करने चाहिए?
