Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं?

Pollution Se Khud Ko Kaise Bachaye: क्या इस बढ़ते पॉल्यूशन में आप भी फ्लू और कोविड जैसे इंफेक्शन से परेशान हैं? यह आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की बताई बात मानें और खुद को व अपनों को सुरक्षित रखें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 18, 2025, 7:49 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Akshay Budhraja

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon1/6

पॉल्यूशन में बढ़ती बीमारियां

Pollution Mai Infection Kyu Failta Hai: सर्दियों के आते ही फ्लू, सर्दी-खांसी और COVID जैसे श्वसन संक्रमणों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसी दौरान वायु प्रदूषण भी चरम पर होता है, जैसा की हम देख ही रहे हैं। सरकार ने लोगों का 50% वर्क फ्रॉम होम कर दिया है, क्योंकि हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और रेस्पिरेटरी स्लीप मेडिसिन के हेड ऑफ डायरेक्टर डॉक्टर अक्षय बुधराजा का कहना है कि प्रदूषण और संक्रमण का यह मेल एक 'फ्लू सीजन मल्टीप्लायर' की तरह काम करता है, जिससे सामान्य फ्लू या COVID भी ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है। कैसे? आइए डॉक्टर से ही जानते हैं।

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon2/6

प्रदूषण कैसे बढ़ाता है संक्रमण का खतरा?

आइए पहले जानते हैं कि प्रदूषण संक्रमण के खतरे को कैसे बढ़ाता है? देखें, हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण सांस के जरिए सीधे फेफड़ों तक पहुंचते हैं। ये कण श्वसन तंत्र की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा कमजोर हो जाती है। जब इसी कमजोर सिस्टम पर वायरस हमला करता है, तो संक्रमण जल्दी फैलता है और ज्यादा गंभीर हो सकता है। डॉक्टर अक्षय बुधराजा बताते हैं कि 'प्रदूषण फेफड़ों की इम्यून डिफेंस को कमजोर करता है। ऐसे में फ्लू या COVID वायरस को शरीर में प्रवेश करने और तेजी से बढ़ने का मौका मिल जाता है।' Also Read - पॉल्यूशन की वजह से सीने में भारीपन और दर्द क्यों हो रहा है?

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon3/6

फ्लू और COVID में क्या शरीर पर क्या असर होता है?

प्रदूषण के कारण पहले से ही इन्फ्लेमेशन की स्थिति बनी रहती है। फ्लू या COVID संक्रमण इस सूजन को और बढ़ा देता है। इसका परिणाम यह होता है कि मरीजों में सांस लेने में दिक्कत, लंबे समय तक खांसी, तेज बुखार और फेफड़ों में इंफेक्शन की गंभीरता बढ़ जाती है। इसे लेकर डॉ बताते हैं कि 'हमने देखा है कि ज्यादा प्रदूषित इलाकों में रहने वाले मरीजों में फ्लू और COVID के लक्षण ज्यादा दिन तक रहते हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी अधिक पड़ती है।'

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon4/6

अब जानते हैं इससे किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

डॉक्टर ने बताया कि प्रदूषण और संक्रमण का यह डबल अटैक खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक होता है। वहीं अस्थमा, COPD, हृदय रोग, डायबिटीज या कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों में जटिलताओं का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। Also Read - वायु प्रदूषण के कारण झड़ते और गिरते हैं बाल, ऐसे करें बचाव

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon5/6

इम्यून सिस्टम पर प्रदूषण का कैसे असर पड़ता है?

लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है। इससे न केवल संक्रमण का खतरा बढ़ता है, बल्कि वैक्सीन का असर भी कुछ मामलों में कम हो सकता है। यही वजह है कि सर्दियों में फ्लू और COVID के मामलों में तेजी देखी जाती है।

Increasing Air Pollution: पॉल्यूशन की वजह से कॉमन फ्लू और कोविड इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाते हैं? photo icon6/6

बचाव के लिए क्या करें?

अब यह जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि हम बचाव के लिए क्या कर सकते हैं? डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जैसे- बाहर निकलते समय N95 या अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें, घर के अंदर एयर प्यूरीफायर या वेंटिलेशन का ध्यान रखें, हाथों की सफाई और खांसी-छींक की एटीकेट अपनाएं, फ्लू और COVID वैक्सीन समय पर लगवाएं, धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाएं डॉक्टर अक्षय सलाह देते हैं कि 'प्रदूषण के मौसम में मास्क सिर्फ COVID से नहीं, बल्कि फ्लू और अन्य वायरल संक्रमणों से भी सुरक्षा देता है।' प्रदूषण और फ्लू या COVID संक्रमण मिलकर एक खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जिससे बीमारी की गंभीरता बढ़ सकती है। इसे फ्लू सीजन मल्टीप्लायर कहना गलत नहीं होगा। सही समय पर सतर्कता, वैक्सीनेशन और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - फिर तेजी से बढ़ा दिल्ली का पॉल्यूशन, हवा में मौजूद धूल-मिट्टी से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source