यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत हो सकता है जोड़ों में दर्द रहना, इन 5 बातों का ध्यान रखकर करें कंट्रोल

Uric acid: हड्डियों और जोड़ों का दर्द कई बार यूरिक एसिड बढ़ने जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। यदि आपको यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याएं हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रख कर आप जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 28, 2023 6:59 PM IST

1/6

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के टिप्स (Tips To Control Uric Acid)

Tips to control uric acid in hindi: शरीर के जोड़ों में दर्द होने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं और इनमें से ज्यादातर कारण आम होते हैं। अधिकतर मामलों में थकान, कमजोरी और कैल्शियम आदि की कमी के कारण जोड़ों में दर्द रहता है। लेकिन कई बार कोई गंभीर समस्या भी जोड़ों में दर्द का कारण बन सकती है और उनमें से एक यूरिक एसिड भी है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में असहनीय दर्द होने लगता है और यहां तक कि साधारण पेन किलर दवाएं काम भी नहीं कर पाती हैं। हालांकि, ब्लड में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रख कर बढ़ते यूरिक एसिड के कारण होने वाले दर्द को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम 5 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से यूरिक एसिड के कारण होने वाले हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कंट्रोल किया जा सकता है।

2/6

1. स्ट्रेस को मैनेज करें (Manage Stress To Control Uric Acid)

कुछ अध्ययनों में यह पाया जा चुका है ज्यादा तनाव बढ़ने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। यदि आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो आपको स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके अपनाने चाहिए। आप मेडिटेशन, योग और अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करके स्ट्रेस लेवल कम कर सकते हैं। Also Read - सिर्फ दाल-चना नहीं बल्कि लाइफस्टाइल की ये गलतियां भी बढ़ा सकती हैं यूरिक एसिड लेवल

3/6

2. पर्याप्त पानी पिएं (Drink Water To Control Uric Acid)

शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए पर्याप्त पानी पीना भी बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं, तो आपका शरीर अतिरिक्त यूरिक एसिड लेवल को पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकालता रहता है। इसके विपरीत पर्याप्त पानी न पीने से ब्लड में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

4/6

3. पूरी नींद लें (Sleep To Control Uric Acid)

पर्याप्त नींद लेना भी यूरिक एसिड लेवल को मैनेज करने के लिए बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से कैटेकोलामाइन और कोर्टिसोल लेवल को मैनेज करता है, जिनका प्रभाव सीधा यूरिक एसिड पर पड़ता है। साथ ही कुछ स्लीपिंग डिसऑर्डर यूरिक एसिड लेवल बढ़ने का खतरा पैदा कर देते हैं। Also Read - यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन से डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जानें इस बीमारी के इलाज का प्रोसेस

5/6

4. इन फूड्स से परहेज करें (Avoid Foods For Uric Acid)

यदि आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ा हुआ है, तो दाल, बीन्स और राजमा आदि को अपनी डाइट से कम कर देना चाहिए। इसके अलावा मीट और अन्य बाहर तैयार खाना भी यूरिक एसिड लेवल को गंभीर रूप से बढ़ा सकता है।

6/6

5. ये खाद्य पदार्थ लें (Foods To Eat In High Uric Acid)

अपनी डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें। साथ ही साथ खूब मात्रा में ताजी सब्जियों और फलों का सेवन करें। सलाद में ली जाने वाली सब्जियां आपको काफी फायदे देंगी। मौसम के अनुसार फलों का सेवन करें और वे फल भी खाएं जिनमें खूब मात्रा में पानी पाया जाता है। Also Read - यूरिक एसिड में खाएं ये धारीदार सब्जी, एक ही झटके में जोड़ों से चूरचूरकर Uric Acid हो जाएगा बाहर