hamburger icon
A
Read in English

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां?

Uterus cancer symptoms: महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सही तरीके से बचाव करने के लिए उसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। इस लेख में जानें बच्चेदानी में कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षण।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: September 24, 2024, 7:31 AM

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon1/6

बच्चेदानी में कैंसर के लक्षण (Symptoms Of Uterus Cancer)

गर्भाशय का कैंसर है, जो गर्भाशय की भीतरी परत (एंडोमेट्रियम) में शुरू होता है। यह 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में पाया जाता है। वहीं दूसरा प्रकार है, यूटराइन सार्कोमा। यह गर्भाशय की मांसपेशियों या अन्य सहायक ऊतकों में उत्पन्न होता है, जो कि काफी दुर्लभ है। वैसे तो बच्चेदानी के कैंसर का सटीक कारण पूरी तरह से ज्ञात नहीं है, लेकिन कुछ कारक इसके जोखिम को बढ़ाते हैं, जैसे- अधिक उम्र, क्योंकि ज्यादातर मामलों में यह कैंसर 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में होता है। तो हार्मोनल असंतुलन, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतुलन एंडोमेट्रियम की कोशिकाओं के अत्यधिक विकास का कारण बन सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अत्यधिक वजन होने पर शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजन का उत्पादन होता है, जो गर्भाशय कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। इसके अलावा यदि परिवार में किसी को गर्भाशय या कोलन कैंसर रहा हो, तो इसका जोखिम बढ़ सकता है। वैसे तो बच्चेदानी (गर्भाशय) में कैंसर के लक्षण अक्सर शुरुआती चरणों में हल्के होते हैं, जिस कारण महिलाएं इन्हें अनदेखा कर देती हैं। लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में गर्भाशय का कैंसर के पांच प्रमुख लक्षण बताने जा रहे हैं, जिन्हें महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं।

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon2/6

असामान्य रक्तस्राव (Unusual Bleeding)

बच्चेदानी के कैंसर का सबसे सामान्य लक्षण असामान्य योनि रक्तस्राव होता है। यह मासिक धर्म के बीच, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद, या सेक्स के बाद हो सकता है। अगर रक्तस्राव सामान्य से अधिक हो या अनियमित रूप से हो रहा हो, तो यह बच्चेदानी के कैंसर का संकेत हो सकता है। Also Read - बच्चेदानी में कैंसर की आखिरी स्टेज में दिखते हैं ये 5 लक्षण, कंसीव कर पाना हो जाता है मुश्किल

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon3/6

पेल्विक या पेट में दर्द (Pelvic And Stomach Pain)

बच्चेदानी के कैंसर के शुरुआती चरणों में पेल्विक या निचले पेट में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द निरंतर हो सकता है या अचानक तीव्र हो सकता है। अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है या मासिक धर्म के दौरान बढ़ जाता है, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक पेट में दर्द, भारीपन या सूजन का अनुभव होना भी इसका एक सामान्य लक्षण हैं।

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon4/6

योनि में असामान्य डिस्चार्ज (Unusual Veginal Bleeding)

वेजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव, जैसे कि रंग, गंध या मात्रा में वृद्धि होना इसका एक प्रमुख लक्षण हैं। योनि से सफेद, पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज होना भी एक संकेत हो सकता है। कभी-कभी यह डिस्चार्ज रक्तमिश्रित भी हो सकता है। इस तरह के असामान्य डिस्चार्ज को नजरअंदाज न करें, खासकर अगर उसमें बदबू हो। Also Read - बच्चेदानी का कैंसर होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, अधिकतर महिलाएं साधारण समझकर करती हैं इग्नोर

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon5/6

मूत्र संबंधी समस्याएं (Urine Related Problems)

कैंसर बढ़ने पर मूत्राशय और आंतों पर दबाव डाल सकता है, जिससे मूत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आना, या पेशाब में रक्त आना। यह लक्षण अक्सर संक्रमण के रूप में समझा जाता है, लेकिन यह कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

बच्चेदानी में कैंसर के ये 5 लक्षण अक्सर इग्नोर कर देती हैं महिलाएं, कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? photo icon6/6

वजन में अचानक गिरावट और थकान (Weight Loss And Fatigue)

अचानक से बिना किसी कारण के वजन कम होना, थकान महसूस करना और कमजोरी भी बच्चेदानी के कैंसर का लक्षण हो सकता है। यदि आप बिना किसी खास वजह के वजन घटते देख रही हैं, तो इसे गंभीरता से लें।  Also Read - टेटनस का टीका लगने के कुछ मिनट बाद ही 17 साल की लड़की की मौत