Bad-eating-habit
खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना, यानी पेट फूलना बहुत से लोगों की समस्या होती है। कुछ लोगों को किसी भी तरह का खाना आराम से हजम नहीं होता, तो कुछ को खट्टी डकारें आने लगती हैं। इसके अलावा कब्ज , बदहजमी तो समस्या है ही। पेट से जुड़ी ये सभी गड़बडि़यां खानपान और लाइफस्टाइल में बरती जाने वाली कुछ साधारण गलतियों के कारण होती हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।