किन्हें नहीं खाना चाहिए केला (Who Should Not Eat Banana)
Who should not have banana | केला एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो की बहुत से लोगों को पसंद होता है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और तुरंत ताकत देता है, इसलिए इसे अक्सर नाश्ते या वर्कआउट के बाद खाया जाता है। केला पाचन तंत्र को सुधारने, हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। कुछ लोगों के लिए केला नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें मौजूद शुगर, पोटेशियम और फाइबर कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको भी नीचे दी गई समस्याएं हैं, तो केले का सेवन करने से पहले सावधानी बरतें।