हेयर फॉल का कारण
What hair oil can cause hair fall problems: एक बड़ी संख्या में लोगों को बाल झड़ने की समस्या सिर्फ इस कारण होती है, क्योंकि उनके बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है और इसके कारण बाल जड़ों से कमजोर होने लगते हैं और हेयर फॉल शुरु हो जाता है। बालों को पोषण न मिल पाने के पीछे प्रमुख कारण है उसकी समय पर देखभाल न करना या फिर सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना। बालों को समय-समय पर मालिश मिलना जरूरी है, लेकिन उसके लिए सही तेल का इस्तेमाल भी होना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ प्रकार के तेल ऐसे भी हैं, जिनका ज्यादा उपयोग करने से हेयर फॉल भी शुरु हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले उन तेलों के बारे में जिनका ज्यादा इस्तेमाल करना हेयर फॉल कंट्रोल करने की बजाय हेय फॉल को बढ़ाने का कारण बन सकता है।