किन गलतियों से होने लगते हैं फेफड़े डैमेज (Mistakes That Cause Lung Damage)
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही लाइफस्टाइल और सही डाइट का होना जरूरी है। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में किसी के पास टाइम नहीं है और लोग काम में व्यस्त होने के कारण खुद का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। जब हम अपने शरीर का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं, तब हमारे शरीर के अंदरूनी अंग ठीक से काम करना बंद कर देते हैं और डैमेज होने लगते हैं। इन अंगों में फेफड़े भी शामिल हैं, जो खराब लाइफस्टाइल के कारण काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं और उनके डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्सर आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ लोग ये गलतियां जाने-अनजाने में कर रहे होते हैं और इसलिए इनकी पहचान करना बहुत जरूरी है।