Orange Benefits 2
एक अच्छी सेहत के लिए खान-पान में फलों का उपयोग करना चाहिए। हम यहां आपको संतरे के सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं। संतरे में विटामिन सी, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस, एमिनो एसिड और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं।
Written By: akhilesh dwivedi | Updated: June 21, 2018, 2:33 PM
एक अच्छी सेहत के लिए खान-पान में फलों का उपयोग करना चाहिए। हम यहां आपको संतरे के सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं। संतरे में विटामिन सी, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस, एमिनो एसिड और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं।
वजनः जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए संतरे का सेवन फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं और आप हैवी खाना खाने की आदत छुटकारा पाते हैं।
छालेः ज्यादातर लोगों को छाले की समस्या होती ही रहती है, इसके लिए एक संतरा रोजाना इस्तेमाल करने से छालों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
कैंसरः कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि संतरे के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। स्किन और फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम करता है संतरे का सेवन।
हाई ब्लडप्रेशरः संतरा ब्लडप्रेशर की समस्या में भी असरदार होता है। संतरे में पोटेसियम और मेग्नेशियम पाया जाता है जिससे ब्लटप्रेशर को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। रोजाना एक संतरे का सेवन इस बीमारी से आपको दूर रखने में भी मदद करता है।
बुखारः अगर आपको बुखार आ रहा है तो उस समय इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। बुखार के समय लोगों को खाने में दिलचस्पी कम हो जाती है उस समय संतरे का जूस काफी असरकारक होता है।