Kadhi Recipes For Summers Hindi
गर्मियों के मौसम में हम ज़्यादा पानी पीते हैं और हल्का खाना पसंद करते हैं। साथ ही इस समय दही, छास और लस्सी जैसी चीज़ें हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती हैं। दही के फायदे पाने के लिए आप इसे कढ़ी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कढ़ी के 5 अलग-अलग प्रकार जो स्वादिष्ट होने के साथ हैं बहुत ज़्यादा हेल्दी।