शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाले योग
Yoga to increase oxygen level: कोरोनावायरस होने पर जब वायरस का हमला फेफड़ों तक पहुंच जाता है, तो मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होनी शुरू हो जाती है। कई बार फेफड़ों में संक्रमण इतना अधिक हो जाता है कि ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे चला जाता है और फेफड़ों में निमोनिया होने पर ऑक्सीजन लेवल गंभीर रूप से नीचे जा सकता है, यदि सही समय पर मरीज को इलाज ना मिले तो। हालांकि, कोरोना के हल्के लक्षणों में बुखार, गले में खराश, स्वाद और सुगंध में कमी, खांसी आदि शामिल है और सांस लेने में तकलीफ होने को गंभीर लक्षण कहा गया है। तो जो लोग कोरोना का इलाज घर पर कर रहे हैं और जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, वे भी अपना ऑक्सीजन लेवल नियमित रूप से जांचते रहें। इसे आप ऑक्सीमीटर से जांच सकते हैं। 95 से 100 तक ऑक्सीजन लेवल हेल्दी माना गया है। 94 से नीचे जाना थोड़ी चिंता की बात है और 90 से नीचे जाने का मतलब है आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आप 89 से 94 ऑक्सीजन लेवल को खुद से भी डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए बढ़ा सकते हैं। कुछ योग भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद (yoga to increase oxygen level in Hindi) करते हैं।