5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन

बच्चे भी कर सकते हैं आपके साथ योगाभ्यास

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 3:31 PM

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon1/7

Kids Yoga

बड़े लोगों की ही तरह छोटे बच्चों के लिए भी योग कई तरीकों से फायदेमंद है। योग से बच्चे बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, उनका तनाव कम होता है और पूरी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा ने बच्चों के लिए 6 खास योगासन बताएं, जिन्हें 5 साल से ऊपर की उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं।

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon2/7

Happy-baby-pose

हैप्पी बेबी पोज़ – ये पोज़ बच्चा खेल-खेल में कर लेगा। इससे उसकी पाचन क्रिया सही बनी रहती है। इसे करने से बच्चे के शरीर के अंदरूनी हिस्सों और पीठ की मसाज होगी और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच मिलेगा। Also Read - क्या होम्योपैथी में सफेद बालों को काला करने का कोई उपाय है?

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon3/7

Facing-dog

डाउनवार्ड डॉग पोज़ – इसकी प्रैक्टिस से बच्चों की जांघ और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच मिलता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। बच्चों को 4-5 सांस तक इस पोज़ में बना रहना चाहिए फिर 5 बार इसे दोहराना चाहिए।

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon4/7

Upward-facing-dog-pose

अपवार्ड फेसिंग डॉग पोज़ – ये बच्चों का पॉश्चर बेहतर बनाने और चेस्ट के लिए अच्छा योग पोज़ है। ये रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ाता है। बस ध्यान रखें कि इस पोज़ के दौरान आपका बच्चा गहरी सांस अंदर ले और बाहर छोड़े। Also Read - किन महिलाओं को है ओवेरियन कैंसर का ज्यादा खतरा? बता रहे हैं डॉक्टर

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon5/7

Sandwich-pose

सैंडविच पोज़ – बच्चों में चिंता और बेचैनी को दूर करने के लिए ये पोज़ बहुत बढ़िया है। ये उनकी एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आपके बच्चे को 3-5 सेकेंड के लिए इस पोज़ में बने रहना चाहिए, फिर इसे दोहराना चाहिए।

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon6/7

Childs-pose

चाइल्ड पोज़ – ये बच्चे को शांत करने में मदद करता है। आपके बच्चे को इस पोज़ में रहकर 4-5 सेकेंड रुकना चाहिए। इस दौरान वो धीरे-धीरे गहरी सांस ले। Also Read - अस्थमा रोगियों के लिए क्यों जरूरी होता है इन्हेलर का इस्तेमाल, डॉक्टर से बताए 4 मुख्य वजह

5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ख़ास योगासन photo icon7/7

Butterfly-pose

बटरफ्लाइ पोज़ – इससे बच्चों की जांघ और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बच्चे 3-5 सेकेंड तक इस पोज़ में बने रहें, और सांस लें। फिर इसे दोहराएं।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source