योग से जुड़ी कॉमन मिस्टेक्स
Common Yoga Mistakes Beginners Make: योगासनों का अभ्यास हेल्दी बॉडी और हेल्दी माइंड पाने का एक बेहतरीन माध्यम है। क्योंकि, योगाभ्यास से ना केवल फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है बल्कि, यह नकारात्मक विचारों और मानसिक समस्याओं को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की योग में रूचि बढ़ी है और लोग खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। लेकिन, योगाभ्यास के दौरान लोगों से कई ग़लतियां भी हो जाती हैं। सर्वा के संस्थापक सर्वेश शशि ने उन गलतियों के बारे में बताया जो योगाभ्यास करने वाले लोग अक्सर करते हैं। (Common Yoga Mistakes Beginners Make In Hindi)