Exercise Is Important
आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में जिसे देखो वह सिर्फ और सिर्फ काम के दबाव में जी रहा है। न खाने का होश, न चैन से सोने का समय। खुद के लिए आधे घंटे का समय भी निकाल पाना मुश्किल होता है। यही वजह है कि मेंटली और फिजिकली फ्रेश, रिलैक्स और फिट रहने के लिए विशेषज्ञों ने नियमित रूप से सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करने को जरूरी कहा है। समय पर सोना और समय पर जागना दोनो स्वास्थ के लिए जरूरी है। भागदौड़ की जिन्दगी में लोग इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि वह अपने शरीर पर पूर्ण ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके फलस्वरूप उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग आदि अनेक बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। ऐसे में आप हर दिन सुबर एक्सरसाइज के लिए थोड़ा समय जरूर निकालिए। एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी फिट रखता है। सुबह यदि आप आधे घंटे जल्दी उठकर एक्सरसाइज करते हैं, तो पूरे दिन शरीर में चुस्ती फूर्ती बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का शरीर में संचार होता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शारीरिक तनाव दूर होता है और दिमाग स्वस्थ रहता है। दिन भर ताजगी महसूस करने के अलावा सुबह एक्सरसाइज करने के क्या-क्या होते हैं फायदे जानें...
