hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ?

गर्मियों में सुबह की जगह शाम की समय टहलना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बात अगर कोई कहता है तो लोग शक की नजर से देखने लगते हैं। लेकिन क्या सच में शाम का समय टहलने के लिए अच्छा होता है। बदलती जीवनशैली ने लोगों की दिनचर्या को बहुत बदल सा दिया है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : April 1, 2019, 8:51 PM

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ? photo icon1/6

Evening Time Walking And Workout Is Beneficial (3)

गर्मियों में सुबह की जगह शाम की समय टहलना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बात अगर कोई कहता है तो लोग शक की नजर से देखने लगते हैं। लेकिन क्या सच में शाम का समय टहलने के लिए अच्छा होता है। बदलती जीवनशैली ने लोगों की दिनचर्या को बहुत बदल सा दिया है। आजकल लोग सुबह उठते ही ऑफिस या अपने काम की तरफ भागते हैं। इसकी वजह से वो दिन में कोई वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। एक शोध में भी एक बात सामने आयी थी कि शाम के 6 से 7 का समय शरीर के वर्कआउट के लिए सबसे अच्छा होता है। आइए जानते हैं कुछ खास फैक्ट्स।

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ? photo icon2/6

Evening Time Walking And Workout Is Beneficial (4)

एक्सरसाइज के लिए ठीकः अगर आप दिनभर काम के बाद थक गए हैं और हाई इंटेसिंटी एक्सरसाइज करना आपके लिए संभव नहीं है तो भी आप वॉक तो कर ही सकते हैं। इससे आप खुद को बेहद आसानी से फिट व हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। Also Read - जिम के दौरान की जाने वाली वे 3 गलतियां जो रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती हैं

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ? photo icon3/6

Evening Time Walking And Workout Is Beneficial (7)

आराम का अहसासः अमूमन दिनभर कंप्यूटर पर काम करने के कारण मसल्स को एक्सरसाइज करने का समय ही नहीं मिलता, लेकिन ईवनिंग वॉक के जरिए आप ऐसा कर पाते हैं। जिससे आपके शरीर व दिमाग को आराम का अहसास होता है। इसलिए हर किसी व्यक्ति को कम से कम आधा घंटा शाम के समय सैर अवश्य करनी चाहिए।

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ? photo icon5/6

Evening Time Walking And Workout Is Beneficial (2)

पाचन तंत्र होता है ठीकः जब आप शाम के भोजन के बाद टहलने निकलते हैं तो इससे भोजन को पचने में आसानी होती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि भोजन करन के करीबन आधे घंटे बाद ही सैर पर निकलें, अन्यथा आपको वॉक के दौरान परेशानी हो सकती है।

गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ? photo icon6/6

Evening Time Walking And Workout Is Beneficial (6)

मजबूत इम्युन सिस्टमः आपको शायद पता न हो लेकिन शाम को वॉक करने से इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल, शाम को टहलने से शरीर के सभी हिस्सों का व्यायाम करें। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है और आपकी ऑवर ऑल हेल्थ सुधरती है। Also Read - स्कूल जाने वाले बच्चों को मानसून में कैसे सुरक्षित रखें? ये 4 टिप्स बच्चों को रखेंगे स्वस्थ