PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान

फिटनेस वीडियो बनाकर नाम कमाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार सेहत के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। आज हम आपको अंकित की फिटनेस और उनकी डाइट से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated: October 3, 2023, 2:57 PM

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon1/9

कौन हैं अंकित बैयनपुरिया?

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीते शनिवार को स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर चर्चा में आए फिटनेस इन्फ्लूएंसर अंकित बैयनपुरिया के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अंकित के साथ वाले विडियो को शेयर किया है। आपको बता दें कि अंकित हरियाणा के सोनीपत जिले के बैयनपुर गांव के निवासी है। जिनका पूरा नाम अंकित सिंह है। अपने वर्कआउट के देसी स्टाइल से अंकित ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon2/9

पूरा किया 75 डे हार्ड चैलेंज

हाल ही में अंकित ने बेहद कठिन समझे जाने वाले 75 डे हार्ड चैलेंज को पूरा किया है। ये फिटनेस चैलेंज उन्होंने अमेरिका के एक उद्योगपति एंडी फ्रिसेल से प्रेरित होकर लिया था। अंकित ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह फिटनेस के क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते थे तभी उन्हें ये 75 डे हार्ड चैलेंज वाला विडियो मिला। उन्होंने तभी फैसला किया कि वह इसे पूरा करके रहेंगे। Also Read - ये 2 काम हैं 52 साल के सौरव गांगुली की फिटनेस का राज, मैदान में उतर जाएं तो 'दादा' का तोड़ नहीं

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon3/9

राम राम भाई सारा नै

राम राम भाई सारा नै... ये आज सबसे चर्चित डायलॉग बन गया है। यह बोलकर अंकित अपनी फिटनेस विडियोज की शुरुआत करते हैं। इसी वाक्य के साथ शुरुआत कर अंकित ने 75 डे हार्ड चैलेंज (75 days hard challenge) को पूरा किया है।

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon4/9

क्या है अंकित की डाइट

अंकित की वीडियो में आप उनके बेहद साधारण अंदाज को देख सकते हैं। उनके इस अंदाज के साथ लोग उनकी डाइट के बारे में भी खूब चर्चा करते हैं। आइए जानते हैं क्या है अंकित की डाइट जिसे फॉलो कर उन्होंने इतनी शानदार फिटनेस बना ली है। Also Read - फिगर मेंटेन रखने के लिए आलिया भट्ट दिन की शुरुआत चाय से नहीं बल्कि इस खास चीज से करती हैं

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon5/9

सुबह की शुरुआत

अंकित सुबह की डाइट में ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, जिसमें बादाम, अंजीर, काजू, अखरोट आदि चीजें होती है। उसके साथ कोई भी सीजनल फ्रूट लेते हैं।

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon6/9

वर्कआउट के बाद पीते हैं ये हेल्दी ड्रिंक

बात करें वर्कआउट के बाद की डाइट की तो, अंकित एक्सरसाइज के तुरंत बाद बादाम-रगड़ा पीते हैं। जिसमें 100 बादाम गिरी, मगज के बीज, खसखस, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ी और सौंफ होती है। Also Read - Salman Khan Birthday: क्या आप जानते हैं सलमान खान की फिटनेस का राज? Watch Video

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon7/9

दोपहर का खाना

लंच में अंकित बेहद सिंपल डाइट लेते हैं। दिन के खाने में अंकित 3-4 रोटियां खाते हैं। जिसके साथ वह कोई भी सीजनल सब्जी लेते हैं। सब्जी न होने पर अंकित रोटी के साथ चटनी भी खा लेते हैं।

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon8/9

बेहद पसंद हैं घी और दही

अंकित अपनी विडियोज में अक्सर बताते हैं कि उन्हें घी चुपड़ी हुई रोटियां खाना बेहद पसंद है। वह अपनी डाइट में रोज 1 किलो दही खाते हैं। घी और दही से उनका ये प्यार उनकी फिटनेस में काफी मदद करता है। Also Read - फि‍टनेस फ्रीक हैं तो न होने दें शरीर में प्रोटीन की कमी

PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाले अंकित बैयनपुरिया की शानदार फिटनेस का राज है ये , जानिए उनका पूरा डाइट प्लान photo icon9/9

रात का खाना

शाम को वर्कआउट करने के बाद अंकित प्रोटीन लेते हैं। जिसके 2 घंटे के बाद डिनर करना पसंद करते हैं। जिसमें वह किसी भी सीजनल सब्जी के साथ 2-3 रोटियां खाते हैं। रात में सोने से पहले अंकित दूध पीना कभी नहीं भूलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source