Weight-loss Tip-in-Hindi
Tips to boost Metabolism during Lockdown: लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अब जब सारे लोग कई दिनों तक घर में ही रहने वाले हैं। ऐसे में जो बात सबसे ज़्यादा लोगों को परेशान कर रही है वह है वजन बढ़ने का डर। घर में बंद रहने की वजह से लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज़ (Lack Of Physical Activities) में कमी आ गयी है। लोग अब सुबह की सैर नहीं कर पाते, जिम नहीं जा पाते और ना ही ऑफिस पहुंचने के लिए भागदौड़ करते हैं। ज़ाहिर है सुस्त लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण वेट लॉस नहीं हो पाता है। लेकिन, अगर घर में रहते हुए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ सकता है। जैसा कि अच्छे मेटाबॉलिज़्म से फैट बर्न और वेट लॉस होता है। इसीलिए आज से स्टार्ट करें ये 5 काम जिनसे आप लॉकडाउन में खुद को फिट और हेल्दी रख सकेगें। (Tips to boost Metabolism during Lockdown in hindi)
