hamburger icon
A
Read in English

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां

क्या आप वेट लॉस के चक्कर में बाजारीकरण का शिकार हो रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: July 6, 2018, 5:02 PM

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon1/6

Weight-loss Hacks

वेट लॉस के चक्कर में हम कुछ ऐसे काम भी कर बैठते हैं जिनसे फायदे की बजाय नुकसान हो जाता है। जैसे महंगी विदेशी या इम्पोर्टेड चीज़ें केवल ये सोचकर खरीद लेते हैं कि वे सेहत के लिए अच्छी या ज़्यादा पौष्टिक हैं। लेकिन कई बार स्वदेशी चीज़ें आपकी सेहत और शरीर लिए अधिक फायदेमंद साबित होती हैं। ऐसी ही कुछ और ग़लतियों के बारे में देखें आगे की स्लाइड्स में।

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon2/6

Sugar-free And Weight Loss

वजन कम करने के लिए शुगर-फ्री लेना अब काफी आम है। लेकिन विभिन्न रिसर्च के मुताबिक शुगर-फ्री मीठा सेहत के लिए उतना भी अच्छा नहीं होता जैसा कि विज्ञापनों में दिखाया जाता है। इसीलिए हर मिठाई में उसका इस्तेमाल न करें। वैसे आपको बता दें कि शुगर-फ्री मीठे में भी कैलोरी होती है। Also Read - डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon3/6

Brown Food

ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस और ब्राउन शुगर इनके सफ़ेद रूपों से ज़्यादा फायदेमंद नहीं। तो उनके अंधाधुंध इस्तेमाल से बचें।

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon4/6

Non-stick-cookwares

ऑइल-फ्री खाना बनने के लिए नॉनस्टिक का इस्तेमाल न करें। टेफलॉन कोटिंग में खतरनाक केमिकल्स होते हैं। फूड एडिटिव्स कंटामिनेट जर्नल में छपी एक स्टडी में बताया गया कि ये केमिकल्स आपके खाने में चिपक जाते हैं और इनकी वजह से महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन शक्ति प्रभावित होती है।  Also Read - WHO के अनुसार 2050 तक तेजी से बढ़ सकते हैं कैंसर के मामले, एक्सपर्ट्स ने जताई महिलाओं के लिए बताया बड़ा खतरा

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon5/6

Diet Mistakes

ऑनलाइन या किसी दोस्त द्वारा बताये गये किसी भी ऐसे डायट प्लान को फॉलो न करें जिनमें बस कुछ हेल्दी चीज़ें शामिल की गईं हों। इस डायट प्लान को फॉलो करने से पहले उसकी विश्वसनीयता ज़रूर जांच लें।

वेट लॉस करना चाहते हैं तो ना करें ये 5 ग़लतियां photo icon6/6

Instant Oats For Weight Loss

इंस्टैंट ओट्स न खाएं। झटपट पकने वाली ये चीज़ें वेट लॉस के लिए अच्छी नहीं होती और इनमें पोषक तत्व भी नहीं होते। आप बाजार से साधारण ओट्स खरीदकर उन्हें घर में पकाकर खाएं।  Also Read - मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए प्रेगनेंसी की प्लानिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?