Boy Reading A Book
आज है ''वर्ल्ड बुक डे''। किताब पढ़ना हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है, इस पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, दिल्ली की सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना बर्मी कहती हैं कि किताबें पढ़ने से स्ट्रेस लेवल बहुत हद तक कम होता है। स्ट्रेस बीमारियों के 60 प्रतिशत तक होने का मुख्य कारण है। स्ट्रेस से स्ट्रोक के होने का खतरा 50 प्रतिशत और हार्ट डिजीज के होने का खतरा 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यदि आप प्रतिदिन अपनी पसंद की कोई एक किताब को एक घंटा भी पढ़ते हैं, तो गाना सुनने या फिर टहलने के मुकाबले लगभग 68 प्रतिशत तक स्ट्रेस लेवल कम होता है।