घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

जंक फूड की बजाए आप इन पांच हेल्दीे स्नै क्स को शाम के समय खाकर 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: November 3, 2018, 5:16 PM

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon1/6

Healthy-snacks

शाम का समय हल्कीै भूख का होता है। ज्यादातर लोग इस समय चाय पीना और उसके साथ कोई हल्का स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। पर हल्केे स्नैक्स के नाम पर ज्यादातर लोग डीप फ्राई चीजें खा रहे होते हैं। जिससे न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बात रहे हैं पांच ऐसे हेल्दी स्नैक्स से छोटी भूख का सफाया करने के साथ ही सेहत को भी देंगे बहुत से लाभ1

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon2/6

Corn-chat

कॉर्न चाट - कॉर्न में विटामिन सी, बायोफ्लेविनॉइड्स, कैरोटेनॉइड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके, धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है। इसमे मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉरल को नियंत्रित करने में सहायक है। कॉर्न चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे उबाल लें। इसके बाद टमाटर, प्यांज को काटकर सर्व करें। स्वा द के लिए आप इसमें नींबू का रस और चाट मसाले को डाल सकते हैं। Also Read - मां ने आधा लिवर डोनेट कर बचाई 12 साल की बेटी की जान, इसी बीमारी से जा चुकी थी बेटे की जान

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon3/6

Roasted-chana

भुने चने – भुने चने का सेवन करने से मसल्स मजबूत होते हैं और शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। इससे मोटापा कम होता है। इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेंगे। गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon4/6

Dry-fruits

ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण - सूखे मेवे प्रोटीन से भरे होते हैं। इसमें फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम आदि पोषक तत्व होते हैं। बादाम, किशमिश, पिस्ता, काजू, अखरोट आदि कुछ ऐसे मेवे हैं जिनमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के अलग-अलग गुण होते हैं। इसके सेवन से मोटापा कम होता है। शरीर में उर्जा का संचार होता है।  Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon5/6

Cucumber-salad

कुकम्बैर सलाद- कुकम्बमर यानी खीरे में उच्च मात्रा में पानी और फाइबर निहित होता है, जो पाचन तंत्र से हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एरैपसिन एंजाइम शरीर में प्रोटीन का पाचन एवं अवशोषण बेहतर करने में मदद करता है। विटामिन, पोटाश, मैगजीन, लौह और कैल्शियम से भरपूर टमाटर को खीरे के साथ सलाद के रूप में खाने से वजन कम होता है।

घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स photo icon6/6

Sprouts-healthy-snacks

स्प्रानउट्स – स्प्राेउट्स एंटीऑक्सीडैंट्स, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें खासकर विटामिन ए, बी, ई, सी, के अलावा आयरन, जिंक, मैंगनीज़, कैल्शियम, कॉपर और नियासिन होते हैं जो आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अंकुरित करने के लिए आप मूंग, चना, मटर, सोयाबीन और मूंगफली के दाने इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपका वजन कम हो जाएगा। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source