देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान

देवों के देव... महादेव फेम मोहित रैना आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीनएज में मोहित का वजन 107 किलो हुआ करता था, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए घटाया 29 किलो वजन। जानें, मोहित रैना का फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: August 14, 2021, 3:52 PM

देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान photo icon1/5

देवों के देव... महादेव फेम मोहित रैना का फिटनेस, वर्कआउट सीक्रेट्स

Mohit Raina Workout Routine in Hindi: देवों के देव... महादेव (Devon Ke Dev...Mahadev) फेम मोहित रैना आज अपना जन्मदिन (Mohit Raina Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। मोहित आज 39 साल के हो गए। मोहित ना सिर्फ टीवी बल्कि कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साइंस फिक्शन शो अंतरिक्ष (2004) से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले मोहित को सबसे ज्यादा नाम, पहचान और शोहरत मिली देवों के देव....महादेव और महाभारत में भगवान शिव का किरदार निभा कर। जम्मू में पले-बढ़े मोहित (Mohit Raina) मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। कई टीवी शोज के अलावा वे फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019), वेब सीरीज 'काफिर' में दिया मिर्जा के साथ नजर आ चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले टीनएज में मोहित का वजन लगभग 107 केजी हुआ करता था? मॉडलिंग से एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की और 29 किलो वजन (Mohit Raina Body Transformation) कम कर लिया। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डैशिंग पर्सनैलिटी से आज मोहित लाखों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने जिम में घंटों वर्कआउट करके बेहतर बॉडी बनाई है। वे एक फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिटनेस रूटीन (Mohit Raina Workout & Fitness Routine in Hindi) को लेकर अनुशासित भी हैं।

देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान photo icon2/5

मोहित रैना का वर्कआउट रूटीन (Mohit Raina Workout Routine)

मोहित फिट रहने के लिए पुल-अप्स करते हैं। पुल-अप्स करने से शारीरिक ताकत बढ़ती है। शरीर अपना कार्य सही तरीके से करती है। इससे बॉडी बैलेंस, ब्लड सर्कुलेशन और बॉ़डी पोस्चर में सुधार होता है। टोंड फिजीक पाने के साथ ही कमर दर्द से भी छुटकारा मिलता है। मोहित ने अपना वजन कम करने के लिए पुल-अप्स का अभ्यास भी खूब किया था। वजन को कंट्रोल रखने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए भी मोहित पुल-अप्स जरूर करते हैं।  Also Read - पीरियड्स में बार-बार वजाइनल इन्फेक्शन? ये हाइजीन मिस्टेक्स हो सकती हैं वजह

देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान photo icon3/5

मौसम के अनुसार बदलते हैं एक्सरसाइज (Mohit Raina Exercises Plan)

मोहित मौसम के अनुसार ही कोई भी एक्सरसाइज करते हैं। बारिश के मौसम में वे इंडोर एक्सरसाइज करते हैं, ताकि फिट रह सकें। यदि बारिश नहीं होती है, तो वे आउटडोर एक्सरसाइज जैसे तैरना, दौड़ना, खेलना करना पसंद करते हैं। उनके अनुसार, जब आप बाहर कोई भी गेम खेलते हैं, तो इससे शरीर फ्री होता है। जिम में वे कोर चेस्ट और बाइसेप्स एक्सरसाइजेज करना पसंद करते हैं।

देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान photo icon4/5

टीनएज में मोहित का वजन था 107 किलो (Mohit Raina Was Fat Kid)

किशोरावस्था में मोहित का वजन 107 किलो (Mohit Raina was fat kid) हुआ करता था। मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने वजन कम करने (Mohit Raina Weight loss journey) पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और 29 किलो कम कर फिट बॉडी बना ली। वर्ष 2005 में ग्रैसिम मिस्टर इंडिया (Grasim Mister India) मॉडलिंग कॉनटेस्ट में भाग लेने के लिए मोहित ने 29 किलो वजन कम किया। उनके अनुसार, मसल मास पाने के लिए आर्टिफिशियल प्रोडक्ट्स जैसे प्रोटीन शेक से दूर रहना जरूरी है। इसकी जगह नेचुरल फूड्स का सेवन करें। अपनी लाइफस्टाइल पर कंट्रोल करें। कड़ी मेहनत करने के साथ पर्याप्त नींद लें।  Also Read - तंबाकू छोड़ने के बाद कैंसर का खतरा कितना कम हो जाता है, कैंसर एक्सपर्ट्स से जानें

देवों के देव...महादेव फेम एक्टर मोहित रैना टीनएज में थे 107 किलो के, यूं घटाया 29 किलो वजन, जानें उनका फिटनेस, डाइट प्लान photo icon5/5

मोहित रैना का डाइट प्लान (Mohit Raina Diet Plan)

मोहित रैना को सुबह जल्दी उठने की आदत है। सुबह उठकर वे अपने बॉडी वेट के अनुसार डाइट चार्ट तैयार करते हैं। अपने वजन के अनुसार प्रोटीन लेते हैं। दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी पीकर करते हैं। वर्कआउट से पहले वे शकरकंद (Sweet potato) खाते हैं और वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीते हैं। नाश्ते में वे ओटमील और कुछ फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। दिन के भोजन में दाल, ढेर सारी सब्जियां, चिकन जरूर शामिल होता है। रात में वे सिर्फ सलाद और सूप पीना पसंद करते हैं। जिंदगी में हर चीज में बैलेंस बनाकर रखना जरूरी है फिर चाहे वर्कआउट रूटीन हो या बैलेंस डाइट।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source