30 दिन तक रोजाना 5000 कदम चलने के फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम लोग जिम में हैवी एक्सरसाइज और मॉर्निंग में वर्कआउट का समय नहीं निकाल पाते हैं। मैं खुद एक वर्किंग प्रोफेशनल महिला हूं और मुझे भी किसी तरह की एक्सरसाइज का वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में 'वॉक' यानी पैदल चलना सबसे आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है। आमतौर हेल्थ एक्सपर्ट हेल्दी रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं, लेकिन आप रोजाना सिर्फ 5000 कदम भी चलते हैं, तो इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं रोजाना 5000 कदम चलने के फायदों (Rozana 5000 Kadam Chalne ke Fayde) के बारे में।