स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ

पैदल चलना एक कमाल का व्यायाम है। यह न केवल आपके वजन को नियंत्रित रखता है, बल्कि डायबिटीज और स्तान कैंसर जैसे भयावह रोगों से भी आपकी रक्षा करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: January 8, 2019, 4:57 PM

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon1/8

Walking-1

कहते हैं खाना खाने के बाद टहलना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आयुर्वेद भी भोजन के बाद शतपदी यानी सौ कदम पैदल चलने की बात कही गयी है। सिर्फ भोजन के बाद ही नहीं, बल्कि यूं भी पैदल चलना आपको स्वकस्थल बनाये रखने में मदद करता है। चाहे कोई भी मौसम हो, टहलने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं । कई अध्यायन इस बात को प्रमाणित भी करते हैं कि पैदल चलना तन और मन दोनों की सेहत के लिए लाभप्रद है।

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon2/8

Burn-fat

फैट घटाये - पैदल चलने का हर कदम आपको सेहत की ओर लेकर जाता है। यह अतिरिक्त। वसा से मुक्ति दिलाने में काफी मदद करता है। अगर आप संतुलित आहार के साथ रोजाना 30 से 45 मिनट तक पैदल चलें, तो धीरे-धीरे आपको अपने वजन में कमी महसूस होने लगेगी। Also Read - मां ने आधा लिवर डोनेट कर बचाई 12 साल की बेटी की जान, इसी बीमारी से जा चुकी थी बेटे की जान

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon3/8

Stamina

स्टेमिना बढ़ाए - रोजाना तेज गति से पैदल चलना आपकी मांसपेशियों को ताकत देता है। इससे हमारी टांगों की मांसपेशियों को विशेष रूप से लाभ होता है। इतना नहीं, नियमित रूप से पैदल चलना आपकी कार्यक्षमता यानी स्टे मिना में भी इजाफा करता है।

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon4/8

Strong-heart

दिल को बनाये मजबूत - पैदल चलना हमारे दिल की सेहत के लिए लाभप्रद होता है। पैदल चलने से उच्चक रक्तसचाप की समस्याद से राहत मिलती है। इससे रक्तपचाप सामान्य रहता है और शरीर में रक्तम-प्रवाह सुचारू रूप से होता है। इसके साथ ही यह कार्डियोवस्कुतलर प्रणाली को भी बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon5/8

Diabetes

डायबिटीज से बचाए - अगर आप डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं, तो पैदल चलने को अपनी आदत बना लीजिए। कई शोध इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि सप्ता ह में करीब तीन घंटे पैदल चलना डायबिटीज के खतरे को काफी कम कर देता है।

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon6/8

Breast-cancer

कैंसर के खतरे को दूर करे - पैदल चलना कई मायनों में दौड़ के मुकाबले अधिक सुरक्षित व्याायाम माना जाता है। फिटनेस विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि घुटनों और जोड़ों के लिए दौड़ने के मुकाबले पैदल चलना अधिक फायदेमंद है। इससे चोट लगने की आशंका कम होती है और साथ ही यह व्याबयाम की शुरुआत करने वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon7/8

Bone-health

हड्डियों को मजबूत बनाये - अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना करीब 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। इससे आपकी बोन डेंसिटी बढ़ जाती है और पैरों की हड्डियों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। यह व्याआयाम आपके रीढ़ की हड्डी, टांगों और कूल्होंव की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

स्तन कैंसर से भी बचाता है पैदल चलना, जानें इसके और भी लाभ photo icon8/8

Mental-health

मानसिक रूप से स्व स्थत बनाये - पैदल चलना केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वांस्य्मक के लिए फायदेमंद होता है। पैदल चलना तनाव को दूर करने में भी उपयोगी साबित होता है। अगर आप घर से बाहर टहलते हैं, तो ताजी हवा और व्यांयाम का बेजोड़ मेल आपके मनोबल और मनोदशा में सुधार करता है।  Also Read - गर्मियों में तिल कैसे खाएं? डायटीशियन बता रही हैं खाने का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source