hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 6, 2018, 6:31 PM

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon1/6

Vomiting In Pregnancy1

प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को उल्टी आने की समस्या रहती है। खासकर प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में। किसी-किसी महिलाओं को इतनी ज्यादा उल्टी होती है कि सारा खाया-पिया शरीर से बाहर निकल जाता है। कई महिलाओं में यह समस्या किसी खास कारणों, महक या स्वाद के कारण होती है। कई बार शरीर में बीटा एचसीजी हॉर्मोन में बदलाव के कारण भी होता है।

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon2/6

Vomiting In Pregnancy2

शोध में कहा गया है कि प्रेगनेंसी में जब अधिक उल्टी या उबकाई आने की समस्या हो, तो खाना बहुत हेवी नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हल्का-फुल्का आहार लें। वही खाएं, जो आपको खाने का मन हो। कम अंतराल में खाएं। अधिक खाने से पेट पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है, इससे भी कई बार उल्टी या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon3/6

Vomiting In Pregnancy3

घरेलू उपाय आजमा कर देखें। इसका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है। पुदीने, तुलसी की पत्तियां या अदरक चबाएं। नींबू को आग पर सेंक कर उस पर नमक लगाकर चूसने से भी अच्छा महसूस होता है। तुरंत आराम पाने के लिए शहद, इलायची या लौंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon4/6

Vomiting In Pregnancy4

यदि किसी खास महक या स्वाद से बार-बार उबकाई जैसा लगता है, तो उस समस्या को जड़ से ही हटाने की कोशिश करें। कई बार किसी खास भोजन की महक भी किसी-किसी प्रेगनेंट महिला को नहीं लुभाता है। जब ऐसा हो, तो आप थोड़ी देर के लिए बालकनी में बैठ जाएं। Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon5/6

Vomiting In Pregnancy5

अगर जी मिचलाने या उल्टी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें, क्योंकि अधिक उल्टी आने से आप जो भी खाएंगी, वह न आपको और न ही आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को लगेगा। आयरन से भी कई बार जी मिचलाने लगता है, इसलिए दूसरे विटामिन का सेवन कर सकती हैं।

प्रेगनेंसी में उल्टी करके हैं परेशान, तो आजमाकर देखें ये आसान से टिप्स photo icon6/6

Vomiting In Pregnancy6

कमरे की खिड़की को खोल कर रखें। बंद कमरे में रहने से बचें। जिस कमरे में आप आराम करती हैं, उसमें हवा का पूरा इंतजाम होने चाहिए। साफ और ताजा हवा से गर्भावस्था में इस समस्या से आराम मिल सकता है। Also Read - क्या तेजी से बढ़ रहा स्ट्रेस भी प्लेटलेट कम कर सकता है? जानें तनाव कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है