hamburger icon
A
Read in English

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं!

क्या आपने फैट के डर से दूध पीना छोड़ दिया है? तो देखें यह स्लाइड और जानें कितनी बड़ी ग़लती की आपने।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 5, 2017, 6:15 PM

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon1/7

Egg Is A Source Of Good Fat Hindi

तो आपने अपने खाने में ज़्यादा फैटे वाली चीज़ों को पूरी तरह से हटा दिया है, क्योंकि आपको डर है कि कहीं उनकी वजह से आपका वेस्टसाइज़ ना बढ़ जाए। लेकिन इससे पहले कि आप उन सभी को पूरी तरह खाना बंद कर दें, सेहत के लिहाज से उनके फायदे समझ लें। यहां हम आपको बता रहे हैं, पोषक तत्वों से भरपूर फैटवाले खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें न्यूट्रशनिस्ट उर्वशी साहनी मानती हैं डायट में ज़रूरी।

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon2/7

Egg-yolk Hindi

एग यॉक- आपको अंडे के सफेद हिस्से के साथ अंडे का पीला भाग या एग यॉक(Egg yolks) खाना चाहिए। जहां यह फैट से भरपूर होते हैं वहीं इनसे विटामिन ए, बी विटामिन्स, कोलिन और सेलेनियम भी मिलता है। पास्ट्यूर (Pastured) मुर्गियों के अंडे कैरोटीनॉड्स और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। Also Read - मानसून में कौन सी सब्जियां जरूर खानी चाहिए?

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon3/7

Avocado Hindi

एवोकाडो- ओमेगा-9 फैट्स का अच्छा स्रोत, एवोकाडो हेल्दी स्किन और डायजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इससे पोटैशियम जैसे अच्छे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं और इसी वजह से यह वर्कआउट के बाद खाने के लिए यह एक अच्छा पर्याय है। यह फल बी ग्रुप विटामिन्स और फोलेट का भी बहुत अच्छा स्रोत है।

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon4/7

Flaxseeds-and-chia-seeds Hindi

फ्लैक्सीड और चिया सीड- ये न केवल ओमेगा 3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं, बल्कि इनमें लिग्नांस (lignans) नामक यौगिक भी शामिल होते हैं जो आपके शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। तो सुबह एक चम्मच फ्लैक्सीड और चिया सीड ज़रूर खाएं। Also Read - हार्मोनल इम्बैलेंस और हेयर फॉल के बीच क्या कनेक्शन है? कैसे रखें अपने बालों को हेल्दी?

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon5/7

Nuts Hindi

नट्स- जहां ड्राईफ्रूट्स और नट्स से काफी कैलोरी मिलती हैं, वहीं वे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इनसे प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं जो आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ाते हैं और आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए रोज़ाना थोड़े नट्स ज़रूर खाएं।

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon6/7

Full-fat-dairy Hindi

फुल फैट डेयरी- जी हां, इनमें फैट ज़्यादा होता है, लेकिन इनसे पोटैशियम और विटामिन डी मिलता है, जो दिल की अच्छी सेहत इंसुलिन सेंसीटिविटी के लिए ज़रूरी है। इसलिए रोज़ एक गिलास फुल-फैट दूध आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।  Also Read - कार्डियोथोरेसिक ऑपरेशन के बाद मरीज को किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए?

फैट से भरपूर 6 चीज़ें जो हेल्दी भी हैं! photo icon7/7

Coconut-milk Hindi

कोकोनट मिल्क- दूध में मीडियम-चेन्ड ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं जो एंटी-माइक्रोबीअल होते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने को रोककर आपके पाचन तंत्र को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसलिए अपने भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसे अपनी पसंदीदा करी में मिलाएं।